Home » News Update » तेनुघाट — गोमिया प्रखंड क्षेत्र के होसिर पूर्वी पंचायत स्थित लरैया टांड में मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने पशु चोर के शक पर पालतू पशु को ले जाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

तेनुघाट — गोमिया प्रखंड क्षेत्र के होसिर पूर्वी पंचायत स्थित लरैया टांड में मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने पशु चोर के शक पर पालतू पशु को ले जाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

तेनुघाट — गोमिया प्रखंड क्षेत्र के होसिर पूर्वी पंचायत स्थित लरैया टांड में मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने पशु चोर के शक पर पालतू पशु को ले जाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर हो-हल्ला मचाया। कुछ देर बाद गोमिया के मुखिया बलराम रजक के द्वारा व्यक्ति के पहचान किये जाने पर ग्रामीणों ने उस व्यक्ति को छोड़ दिया। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि आये दिन क्षेत्र में पालतू पशुओं की चोरी हो रही है। खोजबीन करने के बाद भी चोरी हुए पशुओं का कुछ पता नहीं चल पाता है। बताया कि मंगलवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति को पालतू पशु को ले जाते देखा तो शक हुआ कि शायद वह व्यक्ति पशु को चोरी कर कहीं ले जा रहा है। इस आधार पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर कर पूछताछ करने लगे,तो उसने बताया कि उसका नाम अर्जुन यादव है और यह पशु गोमिया के पड़रिया गांव निवासी पवन यादव का है। जो अपने पशु को साड़म के भाट टोला निवासी मेराज राय को बेच दिया है। वह सिर्फ पशु को पड़रिया गांव से साड़म भाट टोला पहुंचाने का काम कर रहा था। पूछताछ के बाद ग्रामीणों ने पड़रिया गांव के पवन यादव व सुंदर यादव तथा भाट टोला के मेराज राय को बुलाकर पूछताछ किया, तो मामला साफ हुआ कि ग्रामीणों का शक बेबुनियाद है। इस दौरान ग्रामीणों ने गोमिया पंचायत के मुखिया बलराम रजक से सम्पर्क किया तो उनके द्वारा पवन यादव व सुंदर यादव के पहचान किये जाने पर ग्रामीणों ने पकड़े गए व्यक्ति को छोड़ दिया। मौके पर कार्तिक चरण प्रसाद, बाजन प्रसाद, संजय प्रसाद, खिरोधर राम, विनय प्रसाद, रणविजय प्रसाद, बालगोविंद राम, रामबिलास प्रसाद आदि मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal