Home » News Update » तेनुघाट — तेनुघाट जलाशय के गागा घाट में लगभग 6 लाख मछली अंगुलिकाओं का संचयन किया गया।

तेनुघाट — तेनुघाट जलाशय के गागा घाट में लगभग 6 लाख मछली अंगुलिकाओं का संचयन किया गया।

तेनुघाट — तेनुघाट जलाशय के गागा घाट में लगभग 6 लाख मछली अंगुलिकाओं का संचयन किया गया। यह पहल मत्स्य विभाग द्वारा स्थानीय जलाशयों में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने और मत्स्यपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई। कार्यक्रम में जिप सदस्य माला देवी, स्थानीय मुखिया उर्मिला देवी, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी रजनी कुमारी सहित अन्य लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से मछली अंगुलिकाओं का संचयन किया गया। अधिकारियों ने कहा कि संचयन से क्षेत्र में मछली उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कहा कि तेनुघाट एवं आसपास के ग्रामीणों को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने हेतु ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। वहीं माला देवी ने कहा की जिन लाभुक को जितना मछली डैम में छोड़ना हैं उसे पुरे मात्रा में छोड़े कम होने पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।  वहीं उर्मिला देवी ने कहा की कुल बारह लाभुक हैं और प्रत्येक लाभुक को पच्चास हजार मछली छोड़ना हैं तो उसे सही तरीके से छोड़े क्योंकि इससे स्थानिये ग्रामीणों को लाभ मिल सके। यदि कोई भी लाभुक कम छोड़ते हैं तो उनपर उचित कार्रवाई की जायेगी। अक्सर यह देखा गया हैं की उंगलिकार गिना जाता हैं और छोड़ने के समय बड़ा मछली छोड़ दिया जाता हैं। वहीं छः लाख मछली छोड़ना था मगर कुछ कम छोड़ा गया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal