Home » News Update » अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु गिरिडीह जिले केधनवार अंचल अंतर्गत घोड़थम्बा क्षेत्र में विशेष अभियान संचालित किया गया

अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु गिरिडीह जिले केधनवार अंचल अंतर्गत घोड़थम्बा क्षेत्र में विशेष अभियान संचालित किया गया

गिरिडीह —- अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु अनुमंडल प्रशासन द्वारा सतत अभियान के क्रम में आज दिनांक 03 दिसंबर 2025 को अनिमेष रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ तथा यशवंत कुमार सिन्हा, अंचल अधिकारी, धनवार नें संयुक्त रूप से धनवार अंचल अंतर्गत घोड़थम्बा क्षेत्र में विशेष अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान के दौरान घोड़थम्बा के समीप एक हाईवा वाहन को संदिग्ध स्थिति में पाया गया। सत्यापन करने पर पुष्टि हुई कि उक्त हाईवा में पत्थर अवैध रूप से लदा हुआ था तथा वाहन बिना वैध चालान, बिना निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन किए हुए और ओवरलोड के साथ संचालित किया जा रहा था। मौके पर ही वाहन को जब्त करते हुए स्थानीय पुलिस की अभिरक्षा में सुरक्षित में रखा गया है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन, अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग एवं बिना चालान परिचालन के विरुद्ध सख्त निगरानी जारी रहेगी। ऐसे सभी मामलों में दोषी पाए जाने वाले वाहन स्वामियों, संचालकों, आपूर्तिकर्त्ताओं तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों पर कड़े दंडात्मक प्रावधान लागू किए जाएंगे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal