Home » News Update » तेनुघाट —- तेनुघाट अधिवक्ता संघ भवन में प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती सह अधिवक्ता दिवस सह अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस समारोह मनाया गया।

तेनुघाट —- तेनुघाट अधिवक्ता संघ भवन में प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती सह अधिवक्ता दिवस सह अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस समारोह मनाया गया।

तेनुघाट —- तेनुघाट अधिवक्ता संघ भवन में प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती सह अधिवक्ता दिवस सह अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस समारोह मनाया गया। सर्वप्रथम समारोह में डॉ राजेंद्र प्रसाद को फूल माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। ततपश्चात् दिव्यांग अधिवक्ता अवधेश प्रसाद, सुरेश प्रसाद महतो, राकेश कुमार, जय प्रकाश तिवारी, सुजीत कुमार डे, बिपिन कुमार अड्डी, प्रमोद कुमार सिंह, चंदू विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं इस सम्मान समारोह में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने डॉ राजेंद्र प्रसाद और अधिवक्ता दिवस पर कई जानकारी दी। साथ ही अपने दिव्यांग अधिवक्ता के लिए कहा कि वे सभी अपने मुवक्किल के कार्य को पूरी मेहनत से करते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं। वहीं अन्य और भी कई बाते कही। वहीं वरीय अधिवक्ता राम विश्वास महथा, सत्य नारायण दे उर्फ मंटू बाबू, बासु कुमार दे ने बारी बारी से अपने कनीय अधिवक्ताओ को कानून के बारे में जानकारी दी और कहा की सामाज के एक बुद्धि जीवी वर्ग में हमलोग आते हैं। वहीं समारोह में मंच संचालन कर रहे संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने दिव्यांग अधिवक्ता के बारे में बताया कि ये बहुत ही मेहनती और लगनशील है। वे हमेशा अपने काम को पूरी करने के लिए तत्पर रहते हैं। जिस कारण हमेशा अपने काम में सफलता प्राप्त करते हैं। इस सम्मान समारोह में अधिवक्ता संघ के सदस्य गण मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal