पतरातू मेन रोड में आज एक निर्माणाधीन भवन से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जाता है कि निर्माण में गेग़दा निवासी मजदूर दिनेश मुंडा,पिता सुरेश मुंडा की गिर कर मौत हुई है। मकान मनोज प्रजापति की बताई जा रही है। इस बाबत मनोज प्रजापति ने पुलिस को बताया कि इक्कीस वर्षीय मजदूर दिनेश मुंडा उसके घर में काम करने नहीं आया था। बल्कि सामान लेने आया था। दूसरी और बताया जाता है कि दिनेश मुंडा के गिरने के बाद लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू लाया। जहां पर डॉक्टर नितिन तुलस्यान ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनेश मुंडा के मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दूसरी ओर दिनेश मुंडा के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस तैयारी कर रही है।
पतरातू से गुलाम सरवर खास रिपोर्ट
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
