रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा
रामगढ़ : भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय कुमार यादव उर्फ छोटू लंगड़ा को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पतरातु ब्लॉक मोड़ का निवासी है। उसे कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया।
इसकी जानकारी भदानीनगर ओपी परिसर में पतरातु एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
उन्होंने बताया कि एसपी अजय कुमार को सूचना मिली थी कि फायरिंग कांड का वांछित आरोपी एक शादी समारोह में शामिल होने अपने घर के पास पहुंचा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने पतरातु ब्लॉक मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने फायरिंग की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल और गोली भी बरामद हुई।
छापामारी टीम
पतरातु इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, पतरातु थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, मनोज मुर्मू (भदानीनगर ओपी) तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
