Home » News Update » गिरिडीह —- शनिवार को डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल, गिरिडीह के भव्य प्रांगण में EEDP के बच्चों के लिए दादा-दादी, नाना-नानी दिवस मनाया गया।

गिरिडीह —- शनिवार को डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल, गिरिडीह के भव्य प्रांगण में EEDP के बच्चों के लिए दादा-दादी, नाना-नानी दिवस मनाया गया।

गिरिडीह —- शनिवार को डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल, गिरिडीह के भव्य प्रांगण में EEDP के बच्चों के लिए दादा-दादी, नाना-नानी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कई बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी सम्मिलित होकर इस सम्मेलन का आनंद लिया। इस मौके पर बताया गया कि विद्यालय के द्वारा सम्मेलन को करने का मुख्य उद्देश्य यह था कि दादा-दादी और नाना-नानी का बच्चों के जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। उनके ममतामयी स्नेह, प्यार और समर्पण के प्रति सभी के कृतज्ञता को बच्चों के माध्यम से उनके समक्ष भावपूर्ण प्रदर्शन किया गया तथा दर्शाया गया की भारतीय परंपरा का एक अद्भुत हिस्सा है दादा-दादी और नाना-नानी, जो आधुनिकता में कहीं खोता जा रहा है। उस भावना को खोने से बचाने और उनके महत्व को स्वीकार करना कि कि वे हमारे जीवन का एक भावनात्मक और यादगार पल और हिस्सा है। वंही इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सीसीएल गिरिडीह के महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौड़ और विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश गोयल सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा कई नृत्य प्रस्तुत किए गए। जिसे देखकर कई दादा-दादी और नाना-नानी भावुक हो गए कि बच्चे कितना उनके प्रति स्नेह और प्यार रखते हैं, जो उनके प्रदर्शन में झलक रहा था। वंही इस मौके पर बाल वाटिका के बच्चों ने नृत्य के माध्यम से, यूकेजी के बच्चों ने कविता के माध्यम से, कक्षा दूसरे के बच्चों ने भी नृत्य के माध्यम से अपनी भावनाओं का दिखाने का कार्य किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सीसीएल महाप्रबंधक सह LMC अध्यक्ष गिरिश कुमार राठौड़ ने अपने वक्तव्य में कहा कि सीसीएल सदा विद्यालय के साथ खड़ा है और विद्यालय को हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी वसीम अहमद ने अपने वक्तव्य में अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और कहा कि हर किसी के जीवन में यह पल नहीं प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि दादा-दादी, नाना-नानी बच्चों के सच्चे और भावनात्मक दोस्त भी होते हैं।विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश गोयल ने कहा कि आप ही परिवार का आधार और विश्वास है जहां भी यह रहते हैं स्नेह और प्यार बरसता ही बरसता है। कार्यक्रम को ज्यादा उत्साहपूर्ण बनाने के लिए दादी और नानी के बीच म्यूजिकल चेयर की प्रतियोगिता और दादा और नाना के बीच म्यूजिकल कैच द कप की प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता के कारण दादा-दादी और नाना-नानी ने पूरे ऊर्जा के साथ मजेदार रूप से इन कार्यक्रम का हिस्सा भी बने और मजा भी लिये। कार्यक्रम का समापन इस दौरान उपस्थित सभी दादा-दादी और नाना-नानी को विद्यालय की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कई दादा-दादी और नाना-नानी ने अपना-अपना मत प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए पूरा विद्यालय परिवार को बधाई के पात्र है। यह हम सब के लिए एक भावुक पल और आंतरिक खुशी देने वाला भी है। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे EEDP के सारे शिक्षिकाओं को प्राचार्य ने बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि उनकी अथक प्रयास से ही यह सफल हुआ। साथ ही साथ पूरे विद्यालय टीम को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई दी। सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. प्रवीर हाजरा ने भी दादा-दादी और नाना-नानी दिवस को सफल बनाने के लिए डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह के सभी सदस्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और बधाई भी दी। इस दौरान मंच का संचालन शिक्षिका जुली कुमारी और रूबी कुमारी तिवारी ने तथा कार्यक्रम का संचालन EEDP के अवीक रवानी और आराध्या ने शानदार तरीके से किया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal