Home » News Update » गिरिडीह-हजारीबाग बॉर्डर पर नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 80 लाख की स्पिरिट-शराब जब्त

गिरिडीह-हजारीबाग बॉर्डर पर नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 80 लाख की स्पिरिट-शराब जब्त

गिरिडीह — रांची उत्पाद विभाग की इंटेलिजेंस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिडीह और हजारीबाग जिले की सीमा पर चलपनिया और आठमाइल के पास संचालित नकली विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह छापेमारी उत्पाद आयुक्त के दिशा-निर्देश पर गुरुवार देर रात की गई।
जानकारी के अनुसार, विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि सीमा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब तैयार कर उसकी तस्करी की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कृष्णा साव के घर से भारी मात्रा में नकली शराब, 4000 लीटर स्पिरिट, शराब बनाने के उपकरण और नकली होलोग्राम बरामद किए गए हैं।
बताया गया कि बरामद नकली शराब और स्पिरिट की अनुमानित बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद माल पर झारखंड और उत्तर प्रदेश सरकार के होलोग्राम का उपयोग किया गया था। यह अवैध शराब बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों में भेजी जा रही थी। वंही
उत्पाद विभाग की टीम ने पूरे घटनास्थल को सील कर लिया है और छापेमारी में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस बाबत विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नकली शराब गिरोह को बड़ा झटका लगा है और आगे भी ऐसे ठिकानों पर अभियान जारी रहेगा।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal