तेनुघाट — आज दिनांक 10/12/25 को क्रिया के सहयोग से इब्तिदा झारखण्ड सदस्य रुपायनी बोकारो द्वारा मानव अधिकार दिवस पर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायत से प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यशाला का आयोजन महिलाओं पर हो रही डिजिटल हिंसा एवं उनके प्रकारों के प्रति जगरुक करने हेतु हुआ।कार्यक्रम का संचालन रूपायनी संस्था के कार्यकर्म प्रभारी अमृतंजलि द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडे ने सबको संबोधित करते हुए डिजिटल हिंसा संबंधित अपने निजी अनुभवों को भी साझा किया एवं सतर्क रहना ही उत्तम समाधान है, और इसपर जोर दिया। कार्यक्रम में महिलाओ को साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में मुखिया नीलम श्रीवास्तव, रूपा कुमारी, बिनीता कुमारी, संध्या मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन रूपायनी संस्था सचिव सी ए कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
