Home » News Update » केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया

केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया

बेरमो /केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस अत्यंत उल्लास, गरिमा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ.बलराम डे ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद छात्रा ईशा राज ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से केन्द्रीय विद्यालय के गीत का सस्वर गायन किया। जिससे पूरे वातावरण में संगठन के गौरव एवं एकता की भावना का संचार हुआ।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ.बलराम डे ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में केन्द्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना की पृष्ठभूमि, उसके उद्देश्यों तथा राष्ट्र निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए जाने जाते हैं। बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार, राष्ट्रीयता एवं नेतृत्व गुणों का विकास भी करते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक राकेश कुमार पाठक जो केन्द्रीय विद्यालय चंद्रपुरा के पूर्व छात्र (एलुमनी) हैं उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार केन्द्रीय विद्यालय में प्राप्त शिक्षा एवं संस्कारों ने उनके जीवन की दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर ऐसे शिक्षक जिन्होंने केन्द्रीय विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात विभा रानी श्रीवास्तव द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया। जिसमें केन्द्रीय विद्यालय संगठन की उपलब्धियों एवं भविष्य की चुनौतियों पर विचार रखे गए। कार्यक्रम में दामोदर घाटी निगम परियोजना बोकारो थर्मल अस्पताल के डॉ.अरविंद कुमार विशेष रूप से सम्मिलित रहे। दिव्या सरोज द्वारा काव्य पाठ किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इमरान ने किया। एवं धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार पाठक ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शशिभूषण पटेल, प्रभात कुमार, स्वाति मलिका कुजुर, सोनिया कर्ण समेत शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal