Home » News Update » धान अधिप्राप्ति पैक्स केन्द्र में विधायक ने फिता काट कर उद्घाटन किया

धान अधिप्राप्ति पैक्स केन्द्र में विधायक ने फिता काट कर उद्घाटन किया

पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को बरजोरी पैक्स ओर खागा पैक्स में क्रय केंद्र का विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने फिता काट कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मिसिल हांसदा भी रहे उपस्थित। पैक्स अध्यक्ष अध्यक्ष बोदी महतो कृषि पदाधिकारी रोशनी ऋतु मुर्मू शुभारंभ के बाद विधायक ने बताया कि इस वर्ष साधारण धान का समर्थन मूल्य 2450 रुपए प्रति क्विंटल का मूल्य निर्धारण किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य मिलेगा और उन्हें बजार में कम कीमत पर बेचने के लिए मजबूर न होना पड़े। उन्होंने किसानों को कहा वे धान की बिक्री केवल अधिप्राप्ति केन्द्रों पर ही करें। क्योंकि खुले बाजार में व्यापारी अक्सर काफी कम कीमत पर धान खरीद लेते हैं। जिससे किसानों को नुक्सान होता है। अधिप्राप्ति केन्द्र पर न सिर्फ बेहतर मूल्य मिलता है । बल्कि भुगतान प्रक्रिया भी पारदर्शी और सुरक्षित रहती है। क्रय केंद्र से उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। किसानों ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीद होने से उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलती है और मेहनत का सही दाम प्राप्त होता है। कार्यक्रम के दौरान कृषि पदाधिकारी रोशनी ऋतु मुर्मू ने रबि फसल बीमा के बारे में जानकारी ओर कहा जो भी किसान बीमा करवाना चाहते हैं 31 दिसंबर तक बीमा करवा सकते हैं। पैक्स अध्यक्ष बोदी महतो ने भी किसानों को धान खरीद प्रक्रिया की जानकारी दी और आश्र्वासन दिया कि किसी भी किसान को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी इस मौके पर नवकुमार राय, मुखिया प्रतिनिधि मुखिया गोलक बिहारी यादव,दिपक सिंह, मुखिया प्रतिनिधि जतन महतो,देवेंद्र मुर्मू,बीस सूत्री सदस्य युधिष्ठिर प्रसाद सिंह यादव,बीस सूत्री सदस्य अब्दुल सत्तार,पुरण सिंह मेलर, एवं काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal