Home » News Update » केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन

बेरमो /केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में मंगलवार को कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुशासन, मंदग्राही विद्यार्थियों में अधिगम, क्रियाकलाप के माध्यम से अधिगम, अकादमिक उत्कृष्टता, सह पाठ्यगामी क्रियाकलाप, नैतिक शिक्षा, कक्षा उपस्थिति, अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यालय व समाज की भूमिका पर विस्तृत व सारगर्भित संबोधन किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलराम डे ने सभी पक्षों पर खुलकर विचार विमर्श किया और विद्यार्थियों के समुचित व सर्वांगीण विकास हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला और कक्षाध्यापकों ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम का विश्लेषण प्रस्तुत किया।

प्राचार्य डॉ. डे ने परीक्षा की तैयारी और परीक्षा के तनाव से मुक्ति से संबंधित निर्देश दिए। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों से संवाद करने के लिए कहा और विद्यार्थियों को अपने माता-पिता से वार्तालाप कर समय पर अगर कोई समस्या हो तो साझा कर समाधान कर लेने की सलाह दी। बैठक में कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान एवं ग्यारहवीं वाणिज्य के कक्षा अध्यापकों के साथ-साथ आनंद कुमार, अजय कुमार, गौरव कुमार, रूबी कुमारी, आशा प्रजापति, रूचि पांडेय आदि शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य डॉ. डे और शिक्षकों ने बैठक में पधारें सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि संपूर्ण विद्यालय परिवार उनके बच्चों के समुचित व सर्वांगीण विकास हेतु दृढ़ संकल्पित है।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal