Home » News Update » नावाडीह में ट्रांसफार्मर क्वाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

नावाडीह में ट्रांसफार्मर क्वाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो तांबे की क्वाइल बरामद

बोकारो: नावाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम चपरी में संयुक्त ग्रामीण जलापूर्ति परियोजना के तहत निर्माणाधीन भवन से ट्रांसफार्मर की क्वाइल चोरी के मामले में बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस कांड में शामिल तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गई तांबे की क्वाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है।

यह घटना 21–22 नवंबर 2025 की रात की है, जब 10–15 अज्ञात अपराधियों ने ट्रांसफार्मर परिसर में तैनात मुंशी और गार्ड को बंधक बनाकर मारपीट की और ट्रांसफार्मर की क्वाइल लेकर फरार हो गए थे। इस संबंध में नावाडीह थाना कांड संख्या 71/2025 के तहत BNS 2023 की धारा 310(2)/311 में मामला दर्ज किया गया था।

कांड की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) के नेतृत्व में एक एसआईटी (विशेष जांच टीम) का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कई संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई।

इसी क्रम में पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 17 दिसंबर 2025 को पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में इस कांड को 15–20 अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम देने की बात स्वीकार की है। साथ ही, पिछले तीन महीनों में बोकारो थर्मल, गांधीनगर, कथारा और गोमिया थाना क्षेत्रों से भी ट्रांसफार्मर क्वाइल चोरी करने की बात कबूल की है।

अभियुक्तों की निशानदेही पर ग्राम चपरी से चोरी की गई ट्रांसफार्मर क्वाइल बरामद कर ली गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सुन्दरलाल मरांडी (उम्र 23 वर्ष), पिता – मझलु मरांडी, निवासी – छोटकी कुड़ी, थाना पेक नारायणपुर, जिला बोकारो

2. जितेन्द्र मुर्मू (उम्र 22 वर्ष), पिता – मधु माझी, निवासी – छोटकी कुड़ी डाडीघुडू, थाना पेक नारायणपुर, जिला बोकारो

3. फुलचन्द हांसदा (उम्र 35 वर्ष), पिता – स्व. सगरा हांसदा, निवासी – अदलबेड़ा, थाना पेक नारायणपुर, जिला बोकारो

बरामद सामान

ट्रांसफार्मर का तांबे का क्वाइल – 03 बंडल (करीब 50 किलोग्राम)

एक स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल

OPPO कंपनी का मोबाइल फोन

छापेमारी दल

इस कार्रवाई में बेरमो अनुमंडल एवं बोकारो पुलिस के कई थाना प्रभारियों, ओपी प्रभारियों, तकनीकी शाखा और सशस्त्र बल के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस के अनुसार, फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal