Home » News Update » गिरिडीह‌मेअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) गिरिडीह नगर इकाई के अंतर्गत आने वाले गिरिडीह कॉलेज की नई इकाई का गठन गुरुवार को

गिरिडीह‌मेअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) गिरिडीह नगर इकाई के अंतर्गत आने वाले गिरिडीह कॉलेज की नई इकाई का गठन गुरुवार को

गिरिडीह‌मेअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) गिरिडीह नगर इकाई के अंतर्गत आने वाले गिरिडीह कॉलेज की नई इकाई का गठन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के आर्ट्स बिल्डिंग में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रांत शोध संयोजक कृष्णा त्रिवेदी, जिला प्रमुख राजकुमार वर्मा, जिला संयोजक मंटू मुर्मू, नगर उपाध्यक्ष आदित्य बेसरा और नगर मंत्री नीरज चौधरी, कॉलेज अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अभाविप अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र, समाज और छात्र हित में निरंतर कार्य करती आ रही है। गिरिडीह कॉलेज में लंबे समय से इकाई का गठन न होने से छात्रों को पानी, शौचालय और शिक्षक की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। नई इकाई बनने से इन समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई गई।

वक्ताओं के संबोधन के बाद नई कॉलेज इकाई की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर अंकुश सिंह, उपाध्यक्ष पद पर संदीप वर्मा, विवेक, पायल तिवारी, प्रियांशु चौधरी और मुन्ना पंडित, कॉलेज मंत्री के रूप में कृष पासवान, तथा सह मंत्री दीपक वर्मा, सावित्री कुमारी, कृष्ण दास, करण कुमार को चुना गया।

इसके साथ ही कॉलेज सोशल मीडिया प्रमुख बिट्टू मोदी, सह प्रमुख रोहन कुमार, एसएफडी प्रमुख योगेंद्र मंडल, सह प्रमुख सचिन कुमार, एसएफएस प्रमुख देवदत्त श्रीवास्तव, सह प्रमुख शंकर दास, कॉलेज कलामंच प्रमुख सलोनी साहू और NCC प्रमुख माही झा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में नगर सह मंत्री अनीश रॉय, सदानंद राय, शुभम तांती, अभिजीत सिन्हा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। वंही इस दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित छात्रों ने नई टीम को बधाई दी।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal