तेनुघाट — गॉड ग्रेस चर्च कथारा क्षेत्र के द्वारा क्रिसमस के पावन पर्व के सुअवसर पर सरहचिया पंचायत के तेनुघाट सिविर संख्या दो के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में जरूरतमंद विकलांग, लाचार, गरीब मजदूरों के बीच 20 कंबल का वितरण किया गया। गॉड ग्रेस चर्च के पास्टर पॉल करनन के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया। जिस अवसर पर पंचराम, रवि कुमार, आनंद राम, छोटू कुमार, सोमन, सिस्टर लोलोरी, करुणा, कुमकुम आदि मौजूद थे। इस कंबल वितरण की अगुवाई सीमोन राज के द्वारा किया गया।

Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
