Home » News Update » अनियंत्रित हाईवा ने मकान के बाउंड्री और डीवीसी पोल को किसी क्षतिग्रस्त।

अनियंत्रित हाईवा ने मकान के बाउंड्री और डीवीसी पोल को किसी क्षतिग्रस्त।

भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ पतरातु फोर लेन सड़क कुरसे में शनिवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित हाईवा मकान के बाउंड्री और डीवीसी पोल को क्षतिग्रस्त कर पीसीसी नाले में गिर गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

 

मिली जानकारी अनुसार हाईवा JH 02BT1036 शनिवार को गोला से फ्लाई एस खाली कर पतरातु एनटीपीसी की तरफ जा रहा था इसी क्रम में तकरीबन 3 बजे अनियंत्रित होकर कुरसे फोर लेन के बगल स्थित बबलू बेदिया के घर के मकान के बाउंड्री को तोड़ते हुए पीसीसी नाले में गिर गया। इस दौरान हाईवा ने डीवीसी पोल भी क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे गांव के आसपास बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है मामले की जानकारी पर भदानी नगर ओपी पुलिस पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

 

इधर घटना के बाद पुलिस ने हाईवा मालिक से बबलू बेदिया के मकान में हुए नुकसान की भरपाई करने को कहा जिस पर हाईवा मालिक ने सहमति जताई।

 

पतरातू से गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal