Home » News Update » कथारा में मनाया गया कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस।

कथारा में मनाया गया कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस।

कथारा:- कांग्रेस कमेटी के द्वारा कथारा बोडिया उत्तरी पंचायत में रविवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अजंता सामद,पी सी सी सदस्य पुम्मी सिंह, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष गीता देवी के नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।महासचिव अजंता सामद ने बताया कि भारत की आजादी के पूर्व से लेकर आज तक हम लोगों ने सड़क से लेकर संसद तक पुरजोर लड़ाइयां लड़ी है तब जाकर हमने अपना 140 वां स्थापना दिवस मनाने की ओर चले हैं।देश में बड़े-बड़े उद्योग, कल कारखाने,कोलियारियों व बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर पार्टी ने लोगों के जीवन और जीविका के लिए विभिन्न संस्थाओं में रोजगार की व्यवस्था कर देश में एक मजबूत नींव रखी।पुम्मी सिंह ने कहा कि हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश का सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं आज देश में केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई में बेहताशा वृद्धि कर कमर तोड़ने का काम किया है।गीता देवी ने कहा कांग्रेस पार्टी का देश के निर्माण व स्वतंत्रता संग्राम में उल्लेखनीय योगदान रहा है. कांग्रेस एक पार्टी नहीं, बल्कि एक आंदोलन का नाम है।मौके पर सुनीता देवी,शांति देवी, अनीता देवी,रीता देवी,बसंती देवी,रीना देवी,रिया देवी,सरिता देवी,आशा देवी,मीना देवी,बसंती देवी,कौशल्या देवी,सीमा देवी, मुनिया देवी,सेवंती देवी,देवंती देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal