Home » News Update » लाइन ट्रक के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार सीसीएल कर्मी गंभीर रूप से घायल।

लाइन ट्रक के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार सीसीएल कर्मी गंभीर रूप से घायल।

कथारा: सीसीएल के कथारा वाशरी में कार्यरत कर्मी उम्र लगभग 50 वर्षीय युसूफ अंसारी मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार युसूफ अंसारी रॉ कोल क्रशर में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे चेक पोस्ट के समीप रोड सेल में चल रहे लाइन ट्रक से उनकी अपाचे दोपहिया वाहन की टक्कर हो गई।

हादसे में युसूफ अंसारी को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल, कथारा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडीकेंट अस्पताल, बोकारो रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सहकर्मियों व परिजनों में चिंता का माहौल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने रोड सेल क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal