Home » News Update » आदित्य मेमोरियल पब्लिक स्कूल खधैया में 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

आदित्य मेमोरियल पब्लिक स्कूल खधैया में 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

टंडवा: प्रखंड अंतर्गत खधैया स्थित आदित्य मेमोरियल पब्लिक स्कूल के 30 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्यालय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी सह स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान आधारित अनेक आकर्षक, नवाचारी एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के जिला अध्यक्ष श्री निलेश ज्ञानसेन जी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, मेहनत एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और उनमें नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करती है।

मुख्य अतिथि ने आदित्य मेमोरियल पब्लिक स्कूल को 30 वर्षों की सफल शैक्षणिक यात्रा के लिए बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय ने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर समाज के निर्माण में सराहनीय योगदान दिया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती आसा सिन्हा एवं विद्यालय के निदेशक श्री शुभम सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में शहरी क्षेत्र के विद्यालयों के अनुरूप शैक्षणिक वातावरण एवं शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाता है तथा नवोदय एवं सैनिक विद्यालय जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी सुनियोजित ढंग से कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय से पढ़कर कई विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हैं। इस अवसर पर शिक्षक श्री कृष्णा साहू एवं भाजपा नेत्री श्रीमती सुनीता देवी ने सभा को संबोधित करते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को मानवीय मूल्यों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए नामांकन से पूर्व विद्यालय का सही चयन करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण, अभिभावक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, उमंग और शैक्षणिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की l

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal