Home » News Update » Jharkhand Ka Mausam : और कांपेंगे झारखंड के लोग, कब मिलेगी ठंड से राहत मौसम विभाग ने बताया

Jharkhand Ka Mausam : और कांपेंगे झारखंड के लोग, कब मिलेगी ठंड से राहत मौसम विभाग ने बताया

Jharkhand Ka Mausam: मैक्लुस्कीगंज का पारा माइनस 2.0 जबकि खूंटी का 1.5 और मेदिनीनगर का 3.2 डिग्री पहुंच गया है. शनिवार को पलामू समेत सात जिलों में ओरेंज जारी किया गया है. रांची सहित छह जिलों में येलो अलर्ट जारी है. मकर संक्रांति व टूसू पर्व के दिन ठंड का कहर जारी रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में ठंड का कहर जारी है. ठंड को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सात जिलों में ओरेंज और छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं कई जिलों में सुबह में कोहरा और ठंडी हवा चलने से कनकनी रहेगी, जबकि दिन में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में शीतलहरी चलेगी. इसे देखते हुए इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मकर संक्रांति तक ठंड का कहर रहेगा जारी

इधर, रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भी शीतलहरी चलने की संभावना है, लेकिन इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. खास कर अहले सुबह से इन सभी जिलों में ठंडी हवा चलने से कनकनी से परेशानी बढ़ सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है. लेकिन पुन: इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है. यानी मकर संक्रांति व टूसू पर्व के दिन ठंड का कहर जारी रहने की संभावना है.

मैक्लुस्कीगंज और कांके में बर्फ में बदलीं ओस की बूंदें

इसी बीच शुक्रवार को मैक्लुस्कीगंज में कई जगहों पर अलग-अलग तापमान दर्ज किये गये. पारा गिरने के कारण अहले सुबह में कई जगहों पर ओस की बूंदें जम गयीं. लपरा बॉबी गॉर्डन के घर में माइनस 2.0 डिग्री, विकासनगर लिटिल स्टार स्कूल परिसर में माइनस 1.5 डिग्री, राणा कंट्री कॉटेज में 0.2 डिग्री तथा कोनका में 4.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किये गये. वहीं यह खूंटी जिला में 1.5 डिग्री सेल्सियस, रांची में 7.3 डिग्री सेल्सियस और कांके में तीन डिग्री सेल्सियस रहा. कांके के कई क्षेत्रों में पुआल की ढेर व घास पर ओस की बूंदें बर्फ बन गये, जो कि सफेद चादर सामान दिख रहे थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal