Home » News Update » आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गिरिडीह के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के उपलक्ष्य में गिरिडीह महाविद्यालय मैदान भव्य तीन दिवसीय

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गिरिडीह के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के उपलक्ष्य में गिरिडीह महाविद्यालय मैदान भव्य तीन दिवसीय

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गिरिडीह के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के उपलक्ष्य में गिरिडीह महाविद्यालय मैदान भव्य तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् बिहार झारखंड क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल जी विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता चुनुकांत, डॉ सुमन कुमार, डॉ एस पी सिंहा, डॉ अनुज कुमार , प्रो विनीता कुमारी ने युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद जी ओर विद्या की मां सरस्वती के तस्वीरों पर पुष्प अर्पित ओर फीता काट कर किया गया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय भव्य जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और स्वामी जी के ‘स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।साथ ही स्वामी विवेकानंद जी हमेशा युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर देते थे। उनका मानना था कि खेल के मैदान से युवाओं में राष्ट्र निर्माण की शक्ति जागृत होती है। *श्री शुक्ला ने मंत्री शुदिव्य सोनू पर जम कर बरसे और कहा जिस प्रकार से सत्ता के नशे में चूर शुदिव्य सोनू ने स्वामी विवेकानंद जी के कार्यक्रम को रोकने का प्रयास किया गया है तुच्छ मानसिकता का परिचय है।और कहा जो भी अभाविप कार्यकर्ताओं को छेड़ा है उन सब को मिट्टी में मिलाया है चाहे गढ़वा से विधायक और मंत्री रहे मिथलेश ठाकुर और लातेहार से बैद्यनाथ राम को मिट्टी में मिलाया और आने वाले चुनाव में 2029 में शुदिव्य सोनू को भी मिट्टी में मिलाएंगे* साथ में अभाविप प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने आरोप लगाया कि सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है, आधारभूत सुविधाओं का अभाव है और विश्वविद्यालयों में समय पर परीक्षा व परिणाम घोषित नहीं हो पा रहे हैं। इससे छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो रहा है।रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही देरी, नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी और स्थानीय युवाओं की उपेक्षा गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और रोजगार सृजन को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो अभाविप राज्यव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश SFS सह प्रमुख अनीश राय ने किया मौके पर जिला प्रमुख प्रोफेसर राजकुमार वर्मा ,नगर अध्यक्ष प्रोफेसर प्रोफेसर, ज्योति चौधरी ,उज्जवल तिवारी,नगर मंत्री नीरज चौधरी , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ऋषि त्रिवेदी , मुस्कान सिंह, नगर सह मंत्री सदानंद राय, शुभम , कॉलेज अध्यक्ष अंकुश सिंह, कॉलेज मंत्री क्रिस पासवान, कॉलेज उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, करण यदुवंशी, दीपा सेठ, पायल कुमारी, सलोनी कुमारी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal