Home » News Update » आगामी आर 18 जनवरी माहुरी वैश्य मंडल के चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरुआत शुरू हो चुकी है।

आगामी आर 18 जनवरी माहुरी वैश्य मंडल के चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरुआत शुरू हो चुकी है।

आगामी आर 18 जनवरी माहुरी वैश्य मंडल के चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरुआत शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में शनिवार को मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनीष विनायक ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन किया ।वहीं इस दौरान सुदीप कुमार गुप्ता ने उपाध्यक्ष के लिए नामांकन किया। इन दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन से पूर्व माहवारी छात्रावास स्थित मां मथुरासिनी के दर पर जाकर माथा टेका तथा आशीष ग्रहण किया । इस मौके पर नामांकन के बाद मनीष विनायक ने बताया कि पूर्व में भी वे लगातार तक दो बार अध्यक्ष चुने जा चुके हैं और इन दोनों टर्म में उन्होंने यथासंभव अपने समाज के विकास के लिए बहुत से उपयोगी कार्य किए हैं,इसलिए उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी लोग उन्हें अपना आशीर्वाद देकर अध्यक्ष पद से सुशोभित करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि अगर उन्हें इस बार अध्यक्ष बनने का मौका मिलता है तो निश्चित ही अपने समाज के लिए जो भी कार्य छुटे हुए या अपूर्ण है , उसे हर संभव पूर्ण करेंगे। इस मौके पर माहुरी समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे जिन्होंने दोनों नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal