Home » News Update » तेनुघाट — तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारियों के द्वारा जरूरतमंद विकलांग, लाचार, गरीब मजदूरों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मालूम हो कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए तेनुघाट और आसपास के गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया।

तेनुघाट — तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारियों के द्वारा जरूरतमंद विकलांग, लाचार, गरीब मजदूरों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मालूम हो कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए तेनुघाट और आसपास के गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया।

तेनुघाट — तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारियों के द्वारा जरूरतमंद विकलांग, लाचार, गरीब मजदूरों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मालूम हो कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए तेनुघाट और आसपास के गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया।

इस बारे में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय ने बताया कि माननीय झालसा के निर्देशानुसार बढ़ती ठंड और शीत लहर की तीव्र हवाओं को देखते हुए गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने कहा कि माननीय झालसा और बोकारो जिला जज की प्राथमिकता हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनसेवा का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा और बेरमो अनुमंडल के हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जाएगी। आगे कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुजुर्गो के बीच कंबल का वितरण कर इस कंपकंपाती ठंड से थोड़ा राहत देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि जनसेवा कार्यों में निरंतर लोगों के बीच सेवा देने का प्रयास हमेशा जारी रहेगा।

कंबल वितरण के समय जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, जिला जज तृतीय नीरज कुमार, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय सहित न्यायिक कर्मी उपस्थित रहे।

बच्चू प्रसाद यादव, कुंती देवी, बालेश्वर ठाकुर, लीला देवी, उर्मिला देवी, शांति देवी, सुरेन्द्र पांडेय, कयामुद्दीन अंसारी, रामलाल करमाली, हरि किशन, देवराज, लाल कुमार वर्मा, पार्वती देवी, सुरेन्द्र भोगता सहित अन्य जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके। कंबल पाकर गरीब एवं असहाय लोगों ने न्यायिक पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal