गोमिया: कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवी रविंद्र यादव के द्वारा क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर गरीब, असहाय एवं वृद्ध लोगों को कंबल देकर ठंड से बचाव का प्रयास किया।
कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी रविंद्र यादव ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की सेवा करना सामाजिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी देखी गई। स्थानीय लोगों ने समाजसेवी रविंद्र यादव के इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
