Home » News Update » बोकारो थर्मल में व्यवसाई की मौत,दुकानदारों ने स्टेशन मार्केट बन्द कर साथी दुकानदार को दी श्रद्धांजलि।

बोकारो थर्मल में व्यवसाई की मौत,दुकानदारों ने स्टेशन मार्केट बन्द कर साथी दुकानदार को दी श्रद्धांजलि।

बोकारो थर्मल में व्यवसाई की मौत,

दुकानदारों ने स्टेशन मार्केट बन्द कर साथी दुकानदार को दी श्रद्धांजलि।

बेरमो /बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय रेडिमेट कपड़ा व्यवसाई अंचू पाल की मौत से शोकाकुल दुकानदारों ने शुक्रवार को बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के सभी दुकानों को बन्द कर अपने साथी दुकानदार को श्रद्धांजलि दिया। मृतक दुकानदार रेलवे स्टेशन मार्केट में लोकनाथ ड्रेसेस नामक रेडिमेट दुकान चलाता था। जिसने किसी कारणवश गुरुवार की संध्या फांसी लगा लिया।और इलाज के दौरान डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में मौत हो गई। व्यवसाई के मौत के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परन्तु मृतक के इकलौती आठ वर्षीय पुत्री को थिलीस्मिया पेसेंट है जिसे के एम मेमोरियल अस्पताल में डेलिसिस करवाना पड़ता था।जिस कारण वह परेशान रहता था। मृतक व्यवसाई के परिजनों से मिलने शुकवार को बेरमो प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह गोविंदपुर बी पंचायत मुखिया चंद्रदेव घासी सहित एक पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि बिरसा रजक व स्टेशन मार्केट के दुकानदार व समाजसेवी पहुंचे व परिजनों को हर तरह का सहयोग करने का आश्वासन दिए। मुखिया चंद्रदेव घासी ने दुख प्रगट करते हुए कहे की आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता है। उन्होंने सरकार द्वारा घोषित सभी योजनाओं का लाभ आश्रित को दिलाने का आश्वासन दिए।खबर लिखें जाने तक कारणों का पता नहीं चला है l

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal