Home » News Update » तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी की अगुवाई में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी की अगुवाई में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

तेनुघाट — तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी की अगुवाई में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा को संबोधित करते हुए अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में कार्यरत राजेश मुंडा जो कल 15 जनवरी को अपने घर रांची जा रहे थे सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। जिसे लेकर एक शोक सभा की जा रही है। दिवंगत राजेश मुंडा काफी मृदु भाषी और मिलनसार व्यक्ति थे। जिससे सभी न्यायिक कर्मी खुश रहते थे। उनके निधन से सभी काफी दुखी हैं। दिवंगत राजेश मुंडा अपने पीछे अपनी पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। शोक सभा में कुटुंब न्यायालय प्रेमनाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, जिला जज तृतीय नीरज कुमार, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला, राजकुमार पांडे सहित अधिवक्ता गण एवं सभी न्यायिक कर्मी उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal