Home » News Update » आदिवासी संगठनों ने निकाला मशाल जुलूस:सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में आज झारखंड बंद, रांची के कई स्कूलों में छुट्टी

आदिवासी संगठनों ने निकाला मशाल जुलूस:सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में आज झारखंड बंद, रांची के कई स्कूलों में छुट्टी

रांचीः आदिवासी नेता और पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या के खिलाफ विभिन्न आदिवासी संगठनों ने शनिवार 17 जनवरी को झारखंड बंद का आह्वान किया है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आदिवासी संगठनों ने मशाल जुलूस निकालकर झारखंड बंद का ऐलान किया। संगठनों ने दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान हाथों में जलती मशाल और नारों के साथ प्रदर्शनकारियों ने सोमा मुंडा को न्याय दिलाने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मशाल जुलूस में आदिवासी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी ली।

7 जनवरी को सोमा मुंडा की गोली मारकर की थी हत्या

दरअसल, 7 जनवरी को खूंटी जिले में जमुआहा गांव के पास अपराधियों ने सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वो एक प्रभावशाली आदिवासी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता था। उनकी हत्या को आदिवासी समाज पर सीधा हमला बताते हुए संगठनों ने इसे सुनियोजित साजिश करार दिया है।

हालंकि पुलिस ने इस मामले में पिछले दिनों सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन आदिवासी संगठनों के कार्यकर्ता इससे संतुष्ट नहीं है। उनका आरोप है कि मामले में ढिलाई बरती जा रही है और प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। इसी कारण 17 जनवरी को झारखंड बंद का निर्णय लिया गया,ताकि सरकार और प्रशासन पर दबाव बनाया जा सके। पुलिस का कहना है कि पूरा कांड, जमीन विवाद को लेकर हुआ है। हालांकि अभी तक शूटर और मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी नहीं होने से आदिवासी समाज के लोग नाराज हैं।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

आदिवासी संगठनों ने बंद को शांतिपूर्ण रखने की अपील की है लेकिन साथ में चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और उग्र होगा। फिलहाल रांची और खूंटी समेत आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन बंद को लेकर सतर्क नजर आ रहा है।

 

 

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal