Home » News Update » एनसीसी कंपनी प्रबंधन को सख्त चेतावनी किसी भी सूरत में बाहरी मजदूरों की बहाली बर्दाश्त नहीं :जेएमएम जिलाध्यक्ष

एनसीसी कंपनी प्रबंधन को सख्त चेतावनी किसी भी सूरत में बाहरी मजदूरों की बहाली बर्दाश्त नहीं :जेएमएम जिलाध्यक्ष

सुबोध कुमार की रिपोर्ट,

टंडवा :झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीलेश ग्यासेन उर्फ सोनू सिन्हा ने एनसीसी कंपनी प्रबंधन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि एनसीसी कंपनी में किसी भी सूरत में बाहरी मजदूरों की बहाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि एनसीसी कंपनी ने स्थानीय मजदूरों की अनदेखी कर बाहरी मजदूरों को काम पर रखा,तो इसका जोरदार विरोध किया जाएगा।जेएमएम जिलाध्यक्ष ने कहा कि कंपनी क्षेत्र के स्थानीय युवाओं और मजदूरों को रोजगार देने में लगातार उपेक्षा कर रही है, जो किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि बाहरी मजदूरों को कंपनी में रखा गया तो उन्हें खदेड़ दिया जाएगा और एनसीपी कंपनी परिसर में ताला बंदी की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड की जमीन, जंगल और संसाधनों पर पहला अधिकार स्थानीय लोगों का है और जेएमएम पार्टी उनके हक और अधिकार के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा,जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से भी इस मामले में हस्तक्षेप करें और स्थानीय लोगों को रोजगार में जोड़ने में सहयोग करें । वहीं स्थानीय मजदूर व कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष के बयान का समर्थन किया और एकजुट होकर आंदोलन करने की बात कही।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal