Home » News Update » भाजपा का अभिनंदन उत्सव क्या हुआ आयोजन, नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया सम्मान, 2029 में डबल इंजन सरकार का संकल्प।

भाजपा का अभिनंदन उत्सव क्या हुआ आयोजन, नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया सम्मान, 2029 में डबल इंजन सरकार का संकल्प।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को कर्णपुरा स्थित एक होटल में अभिनंदन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मीडिया बंधुओं को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला मंत्री शालिनी बैसखियार द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में शालिनी बैसखियार ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की तपस्या और वर्षों के संघर्ष का उत्सव है। कार्यकर्ताओं ने धूप, बारिश, गर्मी और सर्दी हर परिस्थिति में पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य किया है। जिन साथियों को नई जिम्मेदारी मिली है, यह सम्मान उनकी निष्ठा, त्याग और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।

महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि राज्य सरकार जनता को बरगलाने का काम कर रही है। जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं पर है। सीनियर नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन हित को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाएगा।

ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कार्यक्रम को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार जनविरोधी और महिला विरोधी है। भाजपा ही आम जनता के हित में सोचती है। नई जिम्मेदारी को नए जोश के साथ निभाते हुए एक-दूसरे के सहयोग से पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य नुनुलाल मरांडी ने कहा कि वर्ष 2029 में झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनेगी और दुनिया की कोई ताकत इसे रोक नहीं सकती। संगठन को दो जिला अध्यक्ष मिलने से संगठन और अधिक सशक्त हुआ है। इस तरह के कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार होता है।

निवर्तमान जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए बताया कि झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का 24 जनवरी को पपरवाटांड़ आगमन प्रस्तावित है। उन्होंने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही विकसित भारत के “भी जी रामजी” कार्यक्रम की जानकारी देते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की बात कही।

इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक, विनय सिंह, पुष्पा सिन्हा, मीना गुप्ता, पिंकी देवी, सुनीत सिंह, डॉ. राजेश पोद्दार, छोटू खान, अनूप सिन्हा, अरुण हाजरा, शिवपूजन राम, महेंद्र प्रसाद वर्मा, सौरभ सागर मिश्रा, रघुनंदन वर्मा, ओम प्रकाश राय, श्यामा कांत तिवारी, प्रवीण राम, देवनाथ राणा, भुनेश्वर मंडल, आशुतोष गुप्ता, बिक्की गुप्ता, उदित भदानी, सुधीर राणा सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal