Home » News Update » तेनुघाट न्यू मार्केट स्थित ब्रह्मलीन उर्मिला गुप्ता जी की प्रथम पुण्यतिथि पर बनारस काशी विश्वनाथ धाम से आए आचार्य रामफल जी एवं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा गंगा महा आरती

तेनुघाट न्यू मार्केट स्थित ब्रह्मलीन उर्मिला गुप्ता जी की प्रथम पुण्यतिथि पर बनारस काशी विश्वनाथ धाम से आए आचार्य रामफल जी एवं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा गंगा महा आरती

तेनुघाट । तेनुघाट न्यू मार्केट स्थित ब्रह्मलीन उर्मिला गुप्ता जी की प्रथम पुण्यतिथि पर बनारस काशी विश्वनाथ धाम से आए आचार्य रामफल जी एवं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा गंगा महा आरती और श्रीमद्भगवत कथा के तीसरे दिन श्री राधा शरण बिहारी जी का प्रवचन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह एवं जिला महासचिव मुकेश कुमार महतो झामुमो के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर गंगा आरती एवं प्रवचन प्रारंभ किय गया।

प्रवचन करता वृंदावन से आए परम श्रद्धेय श्री राधा बिहारी शरण जी महाराज ने कथा में कहा सांसारिक मोह मया में लिन सभी लोग अकोट धन संपत्ति एकत्रित करने में जुटे हुए हैं। यह तेरा यह मेरा जबकि व वास्तविक अपना कुछ है ही नहीं बल्कि वास्तविक में जो है उसे लोग स्वीकार ही नहीं कर पा रहे हैं । जन्म से मृत्यु तक सभी पर परम पिता परमेश्वर का अधिकार है। और जो उनके शरण में उनका कोई बाल भी बंका नहीं कर सकता। सर्वशक्तिमान योद्धा महारानी द्रोपती के साथ रहते हुए हुए भी संकट के समय में बचा नहीं सका। दस हजार हाथियों का बाल रखने वाला दुशासन एवं दुर्योधन द्रोपती का कुछ बिगाड़ नहीं सका। द्रोपती का मन में विश्वास था कि जब तक माधव उनके साथ है कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। परम पिता परमेश्वर पर विश्वास बनाए रखना पड़ता है। कुछ क्षणों के लिए परेशानी हो सकता है परन्तु छती नहीं होगा।

इस पूजा अर्चना में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण और सवा लाख महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है।

मौके पर तेनुघाट सहित आसपास के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal