Home » News Update » Giridih: 25वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, शास्त्रीय एवं लोक नृत्य के तीसरे दिन शहर में रंगयात्रा निकाली गई।

Giridih: 25वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, शास्त्रीय एवं लोक नृत्य के तीसरे दिन शहर में रंगयात्रा निकाली गई।

गिरिडीह कला संगम की ओर से आयोजित स्व. उमा रानी ताज 25वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, शास्त्रीय एवं लोक नृत्य के तीसरे दिन शहर में रंगयात्रा निकाली गई। इस दौरान रंगयात्रा में विभिन्न वेशभूषा में कलाकारों ने अपनी-अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन किया। वंही इस दौरान विभिन्न कला को देखकर शहरवासी अचंभित और मंत्रमुग्ध ‌हो गए। इस मौके पर सड़क पर बहुरंगी छटा बिखरी हुई थी तथा सभी कलाकार कतारबद्ध अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे।

बिहू नृत्य, शास्त्रीय, मणिपुरी, ओडिशी, नागपुरी धुनों की थाप पर कलाकार थिरक रहे थे। लगा जैसे गिरिडीह में देश की कला एवं संस्कृति उतर आई हो।

रंगयात्रा ईश्वर स्मृति भवन से निकाली गई, जो मकतपुर, कालीबाड़ी, टॉवर चौक, मौलाना आजाद चौक, बड़ा चौक, गांधी चौक होते हुए जैन विद्यालय ने समाप्त हुई। इस मौके पर जैन विद्यालय के मैदान में छऊ नृत्य, हुनर संस्थान आजमगढ़ ने लोक नृत्य पेश कियागया। यहां कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह ने सभी कलाकारों का स्वागत किया। वंही इस दौरान रंगयात्रा का नेतृत्व सचिव सतीश कुंदन के रहे थे‌, जबकि संचालन नीतीश आनंद, कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना के रहे थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal