कामेश्वर गुप्ता
टंडवा:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किए जाने के बाद सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास ने इसे आम आदमी की जरूरतों और समाज के हर वर्ग के विकास की दृष्टि से बेहद सकारात्मक और समावेशी बताया। कुमार उज्जवल दास ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि सीधे आम लोगों की जिंदगी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि इसमें गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखा गया है, जिससे देश के हर हिस्से में समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा। दास ने विशेष रूप से बताया कि महंगाई पर नियंत्रण और आम नागरिकों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए खाद्य सामग्री, दवाइयां, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सस्ता बनाने पर जोर दिया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों के इलाज हेतु दवाओं की कीमतें कम करना आम आदमी के लिए राहत का कदम है। किसानों के लिए बजट में बीज, खाद, सिंचाई और फसल बिक्री प्रणाली को मजबूत करने के उपाय शामिल किए गए हैं, ताकि कृषि व्यवसाय लाभकारी और टिकाऊ बन सके। इससे किसानों को उनकी मेहनत का उचित लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। युवाओं को स्वरोजगार और बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए स्टार्टअप, छोटे उद्योग और कौशल प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया है। *टंडवा सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडे* ने कहा कि इससे युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमियों और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने के उपाय किए गए हैं। यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के साथ-साथ समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी और प्रभाव को भी बढ़ाएगा। साहु ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य को बजट का केंद्र बनाया गया है। स्कूलों और अस्पतालों को सशक्त बनाने के उपाय किए गए हैं, जिससे बच्चों और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संतुलन स्थापित करने के लिए सड़क, बिजली, पानी और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के भी प्रावधान हैं। “बजट 2026 आम आदमी की वास्तविक जरूरतों और अपेक्षाओं पर केंद्रित है। मैं भारत के विकास पुरुष आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सरकार को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ, यह हर वर्ग के लिए विकास और अवसर का मार्ग प्रशस्त करेगा।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
