Home » News Update » कशीयाडीह में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 649 वाँ रैदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कशीयाडीह में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 649 वाँ रैदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

समाज में व्याप्त कुरीतियों पर संत रैदास ने कड़ा प्रहार किया, वे समता मूलक समाज के निर्माण कर्ता थे : विधायक श्री कुमार उज्ज्वल दास

समता, करुणा और मानवता के महान संदेशवाहक थे संत शिरोमणि रैदास जी : टंडवा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय

कामेश्वर गुप्ता कि रिपोर्ट 

Chatra: टंडवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार को संत शिरोमणि रैदास बाबा का 649 वाँ जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम कसियाडीह व खधैया में विशाल भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय उपस्थित हुए। सर्वप्रथम कसियाडीह से सका नदी तक भव्य कलश यात्रा निकाला गया जिसमें सैकड़ों माता,बहन शामिल हुए। मंत्र उच्चारण के साथ कलश में जल लेकर पूजा स्थान में स्थापित किया गया। मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना किया गया। उपस्थित अतिथियों ने संत शिरोमणि रैदास बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वही मुख्य अतिथि विधायक कुमार उज्जवल दास ने संत रैदास के जीवन और दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संत रविदास मध्यकालीन भक्ति आंदोलन के एक महान संत, कवि, समाज सुधारक और दार्शनिक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त जात-पात, छुआछूत और कुरीतियों का विरोध करते हुए समानता, प्रेम, भाईचारे और मानवतावादी मूल्यों की स्थापना पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेये ने कहा कि संत रैदास के प्रसिद्ध संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख किया, जिसके माध्यम से उन्होंने आत्मिक पवित्रता को सबसे बड़ा धर्म बताया था। उन्होंने अपने विचारों व रचनाओं से समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत कर मानवजाति के कल्याण का मार्ग दिखाया। एकता,समानता व कर्म प्रधानता के उनके संदेश सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। मौके पर विशेष रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह,धनंजय पांडेय,रविंद्र कुमार गुप्ता,सुभाष कुमार दास,रफुल अंसारी,शिक्षक दिनेश्वर कुमार,मनोज कुमार साहु,फूलचंद साहु, झमन साहु,नागेश्वर राम, सिमरिया विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रामवतार राम, दिवाकर बाबु,राजेश दास (झारखंड पुलिस) मनोज राम,सूरज राम,धनराज राम,लखन राम,आशीष राम,राजकुमार राम,दिलीप कुमार दास,बबलू कुमार दास,दीपक दास। खेदन राम,बीरेंद्र दास,पंसस राजेश चौधरी वा कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं माता बहन उपस्थित रहे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal