Home » News Update » बोकारो थर्मल केंद्रीय विद्यालय में दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की परीक्षा हुआ शांतिपूर्ण

बोकारो थर्मल केंद्रीय विद्यालय में दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की परीक्षा हुआ शांतिपूर्ण 

बेरमो: बोकारो थर्मल स्थित केंद्रीय विद्यालय में आज दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा और अनुशासन के बीच सफलतापूर्वक किया गया। इस परीक्षा केंद्र में संतपाल स्कूल से विद्यार्थी दसवीं कक्षा के 98 एवं बारहवीं कक्षा के 7 थे जबकि कृष्ण सुदर्शन स्कूल से विद्यार्थी दसवीं कक्षा के 72 एवं बारहवीं कक्षा के 31 छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था।

सुबह निर्धारित समय से ही परीक्षार्थियों का केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गया। विद्यालय परिसर में प्रवेश से पूर्व सभी विद्यार्थियों की सघन जांच की गई। केंद्राधीक्षक एवं शिक्षकों की निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रही। किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या आपत्तिजनक सामग्री के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

परीक्षा के दौरान केंद्र पर पर्याप्त संख्या में शिक्षक, पर्यवेक्षक एवं सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। छात्रों को शांतिपूर्ण एवं तनावमुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुरूप था और समय प्रबंधन के लिए पर्याप्त अवसर मिला। वहीं अभिभावकों ने भी परीक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाई।

परीक्षा समाप्ति के बाद सभी छात्र-छात्राएं निर्धारित नियमों के तहत क्रमबद्ध तरीके से केंद्र से बाहर निकले। किसी भी प्रकार की नकल या अनुशासनहीनता की कोई सूचना नहीं मिली, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता प्रमाणित होती है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal