Home » News Update » भाजपा का सख्त संदेश: न्याय के लिए दलित बेटी के हत्यारे सलाखों के पीछे।

भाजपा का सख्त संदेश: न्याय के लिए दलित बेटी के हत्यारे सलाखों के पीछे।

सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल ने प्रशासन से त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,

टंडवा: सिसई गांव की दलित बेटी करिश्मा की रहस्यमयी मौत मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। महिला मनीषा और ड्राइवर सुजीत दास को गिरफ्तार कर चतरा जेल भेज दिया गया है। जो आरोपी शव छोड़कर पटना लौटने की फिराक में थे, वे अब कानून के शिकंजे में हैं। घटना के बाद एक समय ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मामला दबाने की कोशिश हो सकती है, लेकिन सूचना मिलते ही सिमरिया विधायक श्री कुमार उज्जवल ने प्रशासन से त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की और स्पष्ट किया कि न्याय में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और न्यायिक प्रक्रिया के तहत हवालात भेज दिया। इस कार्रवाई ने यह सख्त संदेश दिया है कि कानून से बड़ा कोई नहीं। विधायक श्री कुमार उज्जवल ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि दलित बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि चाहे आरोपी कितना भी रसूखदार क्यों न हो, भाजपा न्याय के साथ मजबूती से खड़ी है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत से जुड़े सभी राज से पर्दा उठेगा और सच्चाई सामने आएगी। थाना प्रभारी एवं पूरी पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए विधायक ने कहा कि यह कदम न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास को और मजबूत करता है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal