पतरातू: बड़कागांव विधानसभा अंतर्गत पतरातू प्रखंड की हनुमान गढ़ी पंचायत में 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर विधिवत रूप से किया।
इस अवसर पर विधायक श्री चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करना उनका प्रथम कर्तव्य है। विद्युत आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलेगी। नए ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से क्षेत्र के घरों, किसानों, छात्रों एवं छोटे व्यवसायियों को निर्बाध और सुदृढ़ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। 
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता में शामिल है। विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ होने से कृषि कार्यों को गति मिलेगी, विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुविधा होगी तथा छोटे व्यापारियों को भी अपने कार्यों के संचालन में सहूलियत प्राप्त होगी।
कार्यक्रम के दौरान नित्यानंद कुमार पंकज सिंह पारस पंडित राम लखन राम रवि महली राजकुमार मिस्त्री वीरेंद्र झा सुशील कुमार ठाकुर वीरेंद्र राम पवन महली रवि सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
गुलाम सरवर खास रिपोर्ट
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
