Home » News Update » कोनार डैम में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, बाड़ीसिमर की टीम विजयी

कोनार डैम में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, बाड़ीसिमर की टीम विजयी

बेरमो: कोनार डैम के ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के बीच खेल को बढ़ावा देने के लिए सीएसआर द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 15 फरवरी 2026 से किया गया। इस टूर्नामेंट में आठ टीमों ने भाग लिया, जिनमें लहरियाडीह, जमानीजरा, दूधमो, डीवीसी कोनार, नवाटांड़, बांदीसिमर, तिलैया और डुमरडीहा गांवों की टीमें शामिल थीं।

सेमीफाइनल में ग्रुप ए की टीम डुमरडीहा और नावांटांड़ के बीच खेला गया, जिसमें पेनल्टी शूटआउट में नावाटांड ने 4 और डुमरडीहा ने 5 गोल देकर विजयी हुई। दूसरी ओर, ग्रुप बी की टीम तिलैया और बांदीसिमर के बीच खेला गया, जिसमें बाड़ीसीमर की टीम विजयी रही। फाइनल मैच डुमरडीहा और बाड़ीसिमर के बीच खेला गया, जिसमें बाड़ीसिमर की टीम विजयी हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोनार परियोजना प्रधान राणा रंजीत सिंह और नागी पंचायत के मुखिया कुंवर हंसदा, उप मुखिया दिलीप तूरी, छोटे लाल हंसदा, विशुन हेंब्रम आदि उपस्थित थे।

 

विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी, जर्सी, मेडल और फुटबॉल देकर असैनिक विभाग के प्रबंधक गोपाल महतो, डॉक्टर बी एन मंडल और विद्युत विभाग के चंदन कुमार ने सम्मानित किया। सेमीफाइनल में शामिल टीमों को भी फुटबॉल उपलब्ध कराया गया।

 

टूर्नामेंट कराने वाले रेफरी शीबू मरांडी, सरजू महतो तथा लाइन मेन अनिल और टुनटुन हेंब्रम थे। कार्यक्रम में सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार, टेकलाल, सरयू प्रसाद, बिरजा आदि उपस्थित थे।

 

ग्रामीणों ने फुटबॉल टूर्नामेंट का खूब आनंद उठाया और कहा कि डीवीसी सीएसआर द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों से क्षेत्र के युवाओं में एक उत्साह का संचार होता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाएं बाहर निकल कर आती हैं।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal