गिरिडीह: अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, श्रीकांत यशवंत विस्पुते के नेतृत्व में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल एवं पारदर्शी संचालन के क्रम में मतदान संपन्न होने के उपरांत ब्रजगृह में प्रतिनियुक्त कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मतपत्र/मतपेटियों तथा निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव, अभिलेखीकरण एवं निगरानी से संबंधित प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित ढंग से क्रियान्वित करना था। प्रशिक्षण के दौरान त्रिस्तरीय रिसीविंग के मॉडल के बारें में कर्मियों को बताया गया। सभी कर्मियों को मतदान दल को रीसिविंग सेन्टर पर पूर्ण सहयोग एवं आत्मीयता के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया। कुल 32 कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र में ब्रजगृह में तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षा बल, वीडियोग्राफी टीम तथा अन्य सहायक कर्मियों ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनरों द्वारा सभी कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया कि मतदान समाप्ति के बाद प्राप्त सामग्री को किस प्रकार निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत ब्रजगृह में सुरक्षित रखा जाता है। साथ ही सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निषेध क्षेत्र, अभ्यर्थियों/एजेंटों के लिए निर्धारित व्यवस्था एवं 24×7 सुरक्षा ड्यूटी से संबंधित दिशा-निर्देश विस्तारपूर्वक बताए गए। इस दौरान 
जिला प्रशासन ने यह दोहराया कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। ब्रजगृह की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में कर्मियों की शंकाओं का समाधान किया गया तथा सभी को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का आह्वान किया गया। इस प्रकार मतदान उपरांत ब्रजगृह में प्रतिनियुक्त कर्मियों को प्रशिक्षित कर निर्वाचन प्रक्रिया को सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
