Home » News Update » बोकारो पुलिस की लगातार ” नशा पर प्रहार”

बोकारो पुलिस की लगातार ” नशा पर प्रहार”

बोकारो: होली पर्व को लेकर अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बोकारो पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के नरकुड़ी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी (अंग्रेजी) शराब बरामद की है।करीब 10 लाख की शराब जब्त,मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।

बोकारो एसपी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। Sdpo बेरमो, इंस्पेक्टर गोमिया उपस्थित थे।

चतरोचट्टी थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि नरकुड़ी स्थित एक मकान में भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया।

 

छापेमारी के दौरान मकान मालिक सोना महतो को मौके से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में कमरे से विभिन्न ब्रांड की अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई।

करीब 10 लाख की शराब जब्त

पुलिस के अनुसार बरामद शराब का विवरण इस प्रकार है—

ICONIQ WHITE (375 एमएल) – 1080 पीस

ROYAL STAGE (180 एमएल) – 1104 पीस

ROYAL STAGE (375 एमएल) – 504 पीस

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal