Home » News Update » झारखंड बार काउंसिल के सदस्य के चुनाव पद के हेतु गिरिडीह व्यवहार न्यायालय से….

झारखंड बार काउंसिल के सदस्य के चुनाव पद के हेतु गिरिडीह व्यवहार न्यायालय से….

तेनुघाट — झारखंड बार काउंसिल के सदस्य के चुनाव पद के हेतु गिरिडीह व्यवहार न्यायालय से मीरा कुमारी और परमेश्वर मंडल, टाटा व्यवहार न्यायालय से पी के झा, धनबाद व्यवहार न्यायालय से जीतेन्द्र कुमार, अहिल्या महतो सहित कई अधिवक्ता आज बुधवार को तेनुघाट पहुंचकर तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्यों को अपने पक्ष में मतदान करने का आवेदन किया। बताते चले की 12 मार्च को झारखंड बार काउंसिल के सदस्य के लिए पूरे झारखंड में अधिवक्ता सदस्य अपना-अपना मतदान करेंगे। उसी को लेकर झारखंड बार काउंसिल में सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सभी अधिवक्ता बुधवार को तेनुघाट पहुंचकर यहां के अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में मतदान करने हेतु सभी से मिली और अपने पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह किया। इस दौरान मीरा कुमारी ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद अधिवक्ताओं के हित के लिए कार्य करने को तैयार हैं। किसी भी तरह की समस्या अगर अधिवक्ताओं को आती है तो उसको दूर करने का अति शीघ्र प्रयास करेंगे। आगे बताया कि उन्हें झारखंड के सभी अधिवक्ता संघ के सदस्यों के द्वारा उनके पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया है और वह सभी के आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करेगी। हमेशा अधिवक्ता संघ के सदस्यों के खुशी दुख में साथ खड़ी रहेंगी। चुनाव प्रचार के दौरान राम विश्वास महथा, गीता सिन्हा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, अनील कुमार लाल सहित संघ के अधिवक्ता से मिली और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उमेश प्रसाद, रतन कुमार सिन्हा, जीवन सागर, अरुण प्रसाद सहित अधिवक्ता साहित कई अन्य लोग श्रीमती मीरा कुमारी के साथ थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal