Home » News Update » सांसद काली चरण सिंह बड़गांव पहुंचे, शोक सभा में हुए शामिल, कुहवाद पुल का भी किया निरीक्षण

सांसद काली चरण सिंह बड़गांव पहुंचे, शोक सभा में हुए शामिल, कुहवाद पुल का भी किया निरीक्षण

कुहूवाद पुल न केवल बड़गांव डहु के लोगों के लिए उपयोगी है बल्कि लातेहार जिला को जोड़ने में भी उपयोगी साबित हुआ : सांसद काली चरण सिंह

टंडवा : सांसद काली चरण सिंह टंडवा प्रखंड के बड़गांव का दौरा किया। सांसद बड़गांव निवासी स्व० सच्चिदानंद चौबे जी के श्राद्घ कार्यक्रम में शामिल हुए एवं दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। बड़गांव जाने के क्रम में सांसद ने कुहूवाद पुल का निरीक्षण किया। पुल कार्य पूर्ण होते देखकर सांसद बोले कि यह पुल केवल बड़गांव, डहु के लोगों के लिए उपयोगी नहीं है बल्कि यह पुल लातेहार जिला को जोड़ने में भी उपयोगी साबित हुआ। पुल की उपयोगिता को देख सांसद प्रसन्न मुद्रा में बोले कि सुदूरवर्ती गांवों में विकास की किरण पहुंचना हमारी प्राथमिकता है। मौके पर टंडवा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, जिला महामंत्री सह विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मिथलेश गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय चौबे, एनटीपीसी सांसद प्रतिनिधि सुनील चौरसिया, पुलिस अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह, वरिष्ट नेता प्रमोद कुमार सिंह, वरिष्ट नेता अरुण कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि बैजनाथ यादव, स्वास्थ विभाग सांसद प्रतिनिधि सह पंचायत समिति सदस्य सुरेश यादव,अनिल चौबे,देवंती देवी,अशोक चौबे, बिंदेश्वर जी व अन्य उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal