Home » News Update » शिव मंदिर परिसर में अब नहीं रहेगा अंधेरा, विधायक रोशन लाल चौधरी ने दिलाया ट्रांसफार्मर

शिव मंदिर परिसर में अब नहीं रहेगा अंधेरा, विधायक रोशन लाल चौधरी ने दिलाया ट्रांसफार्मर

पतरातू प्रखंड के अंतर्गत जराद के शिव मंदिर परिसर में अब नहीं रहेगा अंधेरा, विधायक रोशन लाल चौधरी ने दिलाया ट्रांसफार्मर

बड़कागांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रोशन लाल चौधरी की पहल पर लबगा पंचायत के ग्राम जराद (शिव मंदिर के पास) में बिजली संकट को देखते हुए विधायक के आदेश पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया।

इसका विधिवत उद्घाटन भाजपा नेता भवानी सिंह खरवार एवं भदनीनगर नगर मंडल मंत्री अनिल सिंह खरवार द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया गया।

 

मौके पर अनिल सिंह खरवार ने कहा कि विधायक रोशन लाल चौधरी क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर हैं। बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।

मौके पर जागेश्वर करमाली पार्वती देवी नूतन कुमारी शारदा कुमारी चतुर नाथ मुंडा अनिल गंझू अनिल मास्टर सुनील सिंह मुकेश मुंडा जितेंद्र सिंह खरवार संतोष सिंह खरवार अन्य लोगों उपस्थित थे।

 

 

पतरातू गुलाम सरवर खास रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal