तेनुघाट: बेरमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट ओपी परिसर में आगामी होली एवं रमजान ईद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाना सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर छः पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जनप्रतिनिधि सहित कई गन्यमान्य लोगो व शांति समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सहयोग, अफवाहों से बचने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।बैठक की समाप्ति के बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी और भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में आपसी एकता, प्रेम और सामाजिक समरसता का सुंदर दृश्य देखने को मिला। वहीं तेनुघाट ओपी प्रभारी के द्वारा संगीत के माध्यम से भी लोगो को जागरूक किया गया और बधाई दी गई। बैठक में बीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, मिथलेश कुमार, जीवन सागर, मिथुन चंद्रवंशी, मुन्ना श्रीवास्तव, रामचन्द्र यादव, बासुदेव यादव, फागू कुमार, सीताराम मुर्मू, झरी तुरी, राजेश कुमार, मो मुकीम अंसारी, वारिश आलम, जगदीश सिंह, लाल बहादुर शर्मा, इम्तियाज अंसारी, विनोद कुमार वर्मा, जुनैद अख्तर, सुफल सोरेन, इज़हार अंसारी, सेवा गंझू, गंगा तुरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
