Home » News Update » विधायक रोशन लाल चौधरी की पहल रंग लाई: ई-कल्याण पोर्टल पर छात्रों को मिला ‘फ्रेश आवेदन’ का मौका

विधायक रोशन लाल चौधरी की पहल रंग लाई: ई-कल्याण पोर्टल पर छात्रों को मिला ‘फ्रेश आवेदन’ का मौका

रामगढ़: जिले के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। ई-कल्याण पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन के दौरान आ रही तकनीकी बाधाओं को माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी के हस्तक्षेप के बाद दूर कर दिया गया है। विधायक की इस त्वरित पहल से अब जिले के सैकड़ों छात्र छात्रवृत्ति का लाभ पाने से वंचित नहीं रहेंगे।

तकनीकी पेंच में फंसा था छात्रों का भविष्य

मामला वित्तीय वर्ष 2025-26 के आवेदनों से जुड़ा था। पत्रांक 548 के अनुसार, कई छात्रों ने पूर्व में (2024-25) पोर्टल पर आवेदन किया था, जिसके कारण इस वर्ष उन्हें ‘फ्रेश आवेदन’ (Fresh Application) करने में तकनीकी समस्या आ रही थी। पोर्टल पर सुधार या नए आवेदन का उचित विकल्प नहीं होने के कारण छात्र बेहद चिंतित थे और उन्होंने जिला कार्यालय में गुहार लगाई थी।

विधायक ने सचिव और आयुक्त से की फ़ोन पर वार्ता

छात्रों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी ने तत्काल प्रभाव से अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा और आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी से संपर्क किया। उन्होंने अधिकारियों को पोर्टल की खामियों से अवगत कराया और स्पष्ट किया कि तकनीकी कारणों से किसी भी गरीब मेधावी छात्र की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए।

इन छात्रों को मिली बड़ी राहत

जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा 03 फरवरी 2026 को प्रेषित सूची में शामिल मुख्य छात्र:

* मो. इरशाद अंसारी, कुंदन कुमार, मो. अबू रेहान, जाहिद अंसारी, राणा बेदिया, आनंद कुमार, वीणा कुमारी, सीमाब हुसैन और संगीता कुमारी सहित अन्य छात्रों की समस्याओं का अब समाधान हो गया है।

छात्रों ने जताया आभार

विधायक की इस पहल से पोर्टल पर फ्रेश आवेदन का विकल्प खुल गया है। समस्या सुलझने पर खुशी जाहिर करते हुए छात्र-छात्राओं ने विधायक रोशन लाल चौधरी का आभार व्यक्त किया है। छात्रों का कहना है कि विधायक जी की सक्रियता के कारण ही समय रहते यह सुधार संभव हो पाया है, जिससे अब वे बिना किसी रुकावट के छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे।

 

गुलाम सरवर खास रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal