Home » News Update » नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026: फुसरो नगर परिषद की चेयरमैन बनी निर्मला देवी, भारी मतों से हुई विजयी।

नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026: फुसरो नगर परिषद की चेयरमैन बनी निर्मला देवी, भारी मतों से हुई विजयी।

चार चरणों की मतगणना में 34,612 विधिमान्य मतों की गणना, प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई प्रक्रिया

बोकारो: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत फुसरों नगर परिषद क्षेत्र के निर्वाचन मतगणना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चार चरणों में शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ ।

आंकड़ों के अनुसार कुल 34,612 विधिमान्य मतों की गणना की गई। मतगणना प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सभी अभ्यर्थियों एवं उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में पूरी की गई।

घोषित परिणामों के अनुसार निर्मला देवी को सर्वाधिक 12,780 मत प्राप्त हुए, जिससे उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर निर्णायक बढ़त बनाते हुए विजय हासिल की। निर्मला देवी फुसरो नगर परिषद की नई चेयरमैन घोषित हुई।

दूसरे स्थान पर ममता देवी को 10,277 मत मिले, जबकि बीना कुमारी को 6,924 मत प्राप्त हुए। अन्य अभ्यर्थियों में सहोदरी देवी को 1,445, प्रतिभा देवी को 1,017, अनु कुमारी को 605, संगीता देवी को 587, फुलेश्वरी कुमारी को 509 तथा शकुन्तला देवी को 468 मत प्राप्त हुए।

मतगणना के चारों चरणों में निर्मला देवी लगातार बढ़त बनाए रहीं।परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।

पूरे दिन मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निगरानी हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार तथा अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ मुकेश मछुआ मुस्तैद रहे और पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया।

प्रशासन ने बताया कि मतगणना निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई तथा सभी अभ्यर्थियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए मतदाताओं का आभार जताया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal