Home » News Update » होली पर्व के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित

होली पर्व के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित

दीपक सिंह की रिपोर्ट,

कान्हाचट्टी: राजपुर थाना में आगामी होली पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रूपेश कुमार राय ने की, जिसमें बीडीओ सुनील प्रकाश और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे।

 

थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी।

 

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करेंगे और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग करेंगे। सभी ने एक स्वर में कहा कि त्योहारों का उद्देश्य खुशियां बांटना है, इसलिए मिल-जुलकर पर्व मनाया जाए।

 

बैठक का समापन आपसी सद्भाव और सहयोग के संकल्प के साथ हुआ। सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal