Home » News Update » पत्रकार अरविंद राणा बने हजारीबाग के नए मेयर, देखें सभी 36 वार्डों के विजेता

पत्रकार अरविंद राणा बने हजारीबाग के नए मेयर, देखें सभी 36 वार्डों के विजेता

Hazaribagh : हजारीबाग नगर निगम चुनाव में इस बार मुकाबला दिलचस्प रहा, लेकिन आखिरकार जीत का ताज पत्रकार अरविंद कुमार राणा के सिर सजा। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरफराज अहमद को 4657 वोटों से हरा दिया। अरविंद कुमार राणा को कुल 23500 वोट मिले, जबकि सरफराज अहमद को 18847 वोटों से संतोष करना पड़ा। मतगणना पूरी होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के अलग अलग इलाकों में जश्न का माहौल दिखा। हालांकि आधिकारिक घोषणा में थोड़ी देर हो सकती है, लेकिन परिणाम लगभग साफ हो चुके हैं।

वार्ड पार्षदों के नतीजे भी आए सामने

मेयर के साथ साथ नगर निगम के सभी 36 वार्डों के नतीजे भी सामने आ गए हैं। कई वार्डों में नए चेहरों को मौका मिला है तो कई जगह मतदाताओं ने पुराने प्रतिनिधियों पर फिर से भरोसा जताया है। इस बार चुनाव में स्थानीय मुद्दे, साफ सफाई, सड़क और पानी जैसे सवाल ज्यादा चर्चा में रहे।

शहर की सियासत में नए समीकरण

नतीजों को देखें तो यह साफ है कि मतदाताओं ने सोच समझकर मतदान किया है। कुछ वार्डों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कई जगह जीत का अंतर बहुत कम रहा। अब सबकी नजर इस पर है कि नई टीम शहर के विकास को लेकर क्या कदम उठाती है।

36 वार्डों के विजेताओं की पूरी सूची

वार्ड 1 – सजदा खातून

वार्ड 2 – निखत यास्मीन

वार्ड 3 – विजय प्रसाद

वार्ड 4 – अनिल प्रसाद

वार्ड 5 – रेखा सिंह

वार्ड 6 – रिंकू वर्मा

वार्ड 7 – रीता नाथ

वार्ड 8 – अनीता गुप्ता

वार्ड 9 – बैजनाथ राम

वार्ड 10 – पाकीजा खातून

वार्ड 11 – मुर्मू चांकी

वार्ड 12 – निशा सिंहा

वार्ड 13 – विकास यादव

वार्ड 14 – प्रभा गुप्ता

वार्ड 15 – अंशिका प्रिया

वार्ड 16 – जमील कुरैशी

वार्ड 17 – कुणाल चौरसिया

वार्ड 18 – रुपाली कुमारी

वार्ड 19 – शिला देवी

वार्ड 20 – पमिता सिन्हा

वार्ड 21 – टिंकू खान

वार्ड 22 – मिताली रश्मि

वार्ड 23 – दीपक सिंह

वार्ड 24 – क्रांति देवी

वार्ड 25 – भूलन राम

वार्ड 26 – मोना देवी

वार्ड 27 – सोनी क्षेत्री कृष्णा

वार्ड 28 – दीप रंजन

वार्ड 29 – मीना देवी

वार्ड 30 – समां परवीन

वार्ड 31 – सुधा कुमारी

वार्ड 32 – मुस्तकीम उर्फ मंडूल

वार्ड 33 – मुन्नी देवी

वार्ड 34 – कैलाश साव

वार्ड 35 – अनामिका पासवान

वार्ड 36 – अविनाश यादव

अब लोगों की उम्मीदें नई टीम से

चुनाव खत्म हो चुका है, अब असली परीक्षा शुरू होगी। शहर के लोग चाहते हैं कि साफ सफाई की व्यवस्था सुधरे, सड़कों की हालत बेहतर हो और जल निकासी की समस्या का समाधान निकले। नई मेयर टीम पर जिम्मेदारी बड़ी है और उम्मीदें भी उतनी ही बड़ी हैं।

 

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal