Home » News Update » बोकारो में 08 से 15 मार्च तक भव्य महिला महोत्सव का होगा आयोजन

बोकारो में 08 से 15 मार्च तक भव्य महिला महोत्सव का होगा आयोजन

उपायुक्त अजय नाथ झा ने की वीडियो संवाद के माध्यम से उच्चस्तरीय बैठक, विभागों को सौंपे दायित्व।

बोकारो: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में 08 से 15 मार्च तक सप्ताहव्यापी महिला महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने वीडियो संवाद के माध्यम से गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का निर्धारण तथा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा हुई।

उपायुक्त ने कहा कि महिला महोत्सव का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण को ठोस आधार प्रदान करना है।

विविध कार्यक्रमों से बढ़ेगी जागरूकता

महोत्सव के दौरान प्रदर्शनी, निबंध प्रतियोगिता, पैनल डिस्कशन, खुला संवाद, सम्मान समारोह एवं जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), महिला उद्यमियों एवं कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे उन्हें बाजार उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहन मिलेगा।

विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर “महिलाओं की भागीदारी” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, ताकि युवा पीढ़ी में लैंगिक समानता और महिला नेतृत्व के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो।

किशोरियों और महिलाओं से होगा खुला संवाद

किशोरियों एवं महिलाओं के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित कर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, साइबर सुरक्षा, कानूनी अधिकार एवं करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मविश्वासी और जागरूक बनाना है।

बधाई हो बेटी हुई है… से सकारात्मक संदेश

बेटियों के जन्म को लेकर समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए बधाई हो बेटी हुई है… अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जन्म पंजीकरण, शिक्षा, टीकाकरण एवं पोषण के महत्व पर विशेष जोर दिया जाएगा।

महिला सम्मान से महिला उत्थान कार्यक्रम

शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सामाजिक सेवा, प्रशासन एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि सम्मान से प्रेरणा मिलती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

पेंशन से वंचित वृद्ध महिलाओं को मिलेगा लाभ

सर्वजन पेंशन योजना के तहत छूटे हुए वृद्ध महिलाओं की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि *पात्र लाभुकों का शीघ्र सत्यापन कर उन्हें लाभान्वित किया जाए।

बैंक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यशालाएं

जिले के सभी बैंक, बीएसएल एवं अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मियों के बीच विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं में कार्यस्थल पर सुरक्षा, लैंगिक समानता, यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम, मानसिक स्वास्थ्य और नेतृत्व कौशल जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

सोशल मीडिया पर चलेगा व्यापक अभियान

महिला सशक्तिकरण को जन-जन तक पहुंचाने के लिए #WomenOfBokaro एवं #BokaroKiBeti हैशटैग के साथ सोशल मीडिया अभियान चलाया जाएगा। प्रेरणादायक कहानियों, उपलब्धियों एवं योजनाओं से संबंधित रील्स और वीडियो संदेश तैयार कर साझा किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 : अधिकार, न्याय और कार्रवाई का संकल्प

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का इस वर्ष का आधिकारिक वैश्विक थीम है राइट्स, जस्टिस, एक्शन फॉर ऑल वूमेंस एंड गर्ल्स जिसका अर्थ है कि सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, न्याय और सक्रिय कार्यवाही सुनिश्चित करना आवश्यक है ताकि लैंगिक भेदभाव, असमानता और सामाजिक बाधाओं को खत्म किया जा सके। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि महिलाएं सिर्फ सम्मान पाने की मात्र प्रतीक्षा न करें, बल्कि उनके अधिकारों की रक्षा, न्यायिक सुरक्षा और समान अवसर के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ। यही नहीं, एक व्यापक अभियान “गिव टू गेन” भी चलाया जा रहा है, जो बताता है कि जब हम समर्थन, संसाधन और अवसर साझा करते हैं, तो पूरे समाज को लाभ मिलता है और लैंगिक समानता की दिशा में एक उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ा जा सकता है।

उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि महिला महोत्सव समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बने और महिलाओं के अधिकार, सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम* साबित हो।

मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डा. सुमन गुप्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण भगत, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत वीडियो संवाद के माध्यम से अन्य पदाधिकारीगण शामिल हुए।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal