Home » News Update » अंतर्राष्ट्रीय म्हिला दिवस पर राजपूत मोहल्ला में सम्मान समारोह का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय म्हिला दिवस पर राजपूत मोहल्ला में सम्मान समारोह का आयोजन 

मेयर प्रमिला मेहरा और वार्ड पार्षद नीलम झा को किया गया सम्मानित 

गिरिडीह: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजपूत मोहल्ला में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम क्षेत्र की नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा व विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 14 की निर्वाचित वार्ड पार्षद नीलम झा उपस्थित थी। कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रखंड अध्यक्ष नन्दा सिंह ने अपने आवास में किया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत रीना सिंह, अंजलि सिंह, इंदु सिंह, अभय सिंह, अक्षय सिंह, उमेश सिंह, निर्भय सिंह समेत अन्य ने बुके भेंट कर किया। इस दौरान मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। कहा कि महिलाएं अपने घर के साथ-साथ देश की भी देखभाल कर सकती हैं बस जरूरत है सभी महिलाओं को शिक्षित होने की। कहा कि शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। कहा कि महिलाओं को अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ना होगा। इस दौरान अशोक सिंह नयन, नन्दा सिंह, मुख्तार आलम, अंशुल लता, अभय सिंह आदि वक्ताओं ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिन नहीं बल्कि एक सम्मान है जो कि समाज में महिलाओं की गरीमा को दर्शाता है। कहा कि पूर्व में महिलाओं ने झांसी की रानी बनकर दुश्मनों का सफाया किया वहीं आज राष्ट्रपति बन कर राष्ट्र संभाल रही है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है बल्कि पुरूषों के साथ कदम से कदम मिला कर चलने में सक्षम हैं। कहा कि महिलाओं को शिक्षित होने की जरूरत है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो समाज को भी शिक्षित करेंगी, महिलाओं का शिक्षा अत्यंत अनिवार्य है। मौके पर सुनीता कुमारी, सुधा सिंह, जाहिदा खातून, शहजादी बानो, प्रमिला देवी, ममता कुमारी समेत सैंकड़ों महिलाएं मौजूद थी।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal