Home » News Update » अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सखी मंडल की दीदियों ने दिखाई आत्मनिर्भरता की मिसाल।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सखी मंडल की दीदियों ने दिखाई आत्मनिर्भरता की मिसाल।

चतरा: प्रखंड कार्यालय चतरा सदर के सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला परिषद सदस्य चन्द्रदेव गोप और जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) गौरव कुमार जयसवाल ने सखी मंडल की दीदियों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर किया।

उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा, “नारी के विकास से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सखी मंडल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रहा है, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। उन्होंने सखी मंडल की दीदियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें आगे भी इसी तरह सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

जिला परिषद सदस्य चन्द्रदेव गोप ने महिलाओं की प्रगति की तारीफ करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सखी मंडल के माध्यम से बैंक से ऋण लेकर छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन रही हैं, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

जेएसएलपीएस के डीपीएम गौरव कुमार जयसवाल ने कार्यक्रम में विस्तार से बताया कि सखी मंडल की दीदियों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़कर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे वे कृषि, पशुपालन, कुटीर उद्योग जैसे क्षेत्रों में अपनी आजीविका मजबूत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अब धान खरीदारी, स्कूलों में रागी लड्डू और दाल की आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी सखी मंडल की दीदियां कर रही हैं, जिससे उनकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है।

कार्यक्रम के दौरान सखी मंडल की कई दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों ने उन्हें आत्मविश्वास और आर्थिक स्वतंत्रता दी है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली कैडर और समूहों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे माहौल और उत्साहपूर्ण हो गया।

इस अवसर पर डीएम लाइवलीहुड राजेश कुमार राम, डीएम एसएमआईबी पप्पू कुमार, डीएम एफआई आमोद कुमार सिंह, डीएम ईपी नागेश्वर कुमार, बीपीएम दीपक कुमार सिंह, एफटीसी औरंगजेब अख्तर सहित जेएसएलपीएस के अन्य कर्मचारी और बड़ी संख्या में सखी मंडल की दीदियां उपस्थित रहीं।

यह समारोह ग्रामीण महिलाओं की सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में जेएसएलपीएस की सफल पहलों का जीता-जागता उदाहरण साबित हुआ।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal